जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौन्दा बुजुर्ग में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ शांति भंग करने की कार्यवाही की है।
कुठौन्दा बुजुर्ग में गाटा संख्या 538 के भूमि धर कुठौन्दा बुजुर्ग निवासी सेवाराम, सुभाष चन्द्र तथा अमरीश चन्द्र है। अपनी जमीन को छोडक़र जबरन बंजर सरकारी भूमि गाटा संख्या 539 पर निर्माण कर रहे थे। सरकारी जमीन आम रास्ता रोककर घर बनाने की शिकायत जब ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की तो मौके पर पहुंचे लेखपाल वैभव त्रिपाठी व कानूनगो नारायणदास ने अवैध निर्माण पुलिस के सहयोग से हटवा दिया। प्रशासन द्वारा हटवाए गये अवैध कब्जा के बाद आरोपियों द्वारा पुन: कब्जा करने व मकान निर्माण की शिकायत ग्राम पंचायत सदस्य दयाशंकर ने पुलिस से कर दी है ।पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीनों आरोपियों को मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की है।






Leave a comment