जालौन। नौ दिन पूर्व हुई चोरी का मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के चुर्खीवाल निवासी ऋषभ कुमार पुत्र बलवान के घर में 22 जून को चोरी हो गई थी। चोर उनके घर से 50 हजार रुपये नकद तथा लगभग 2 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए थे। घर में हुई चोरी की शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की किन्तु एक सप्ताह बाद भी जब कोतवाली पुलिस ने उनकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीडि़तों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ने कोतवाली ने पीडि़त की शिकायत पर अशफाक, सूरज, नितिन, सोहिल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्धों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।






Leave a comment