जालौन-उरई। बगैर तलाक दिये गैर महिला से शादी करने की पति की कोशिश के खिलाफ पीड़ित ने कोतवाली में आकर पुलिस से गुहार की।
ग्राम कुदरा-कुदारी निवासी रूबी पत्नी हामिद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी हामिद से वर्ष 2001 में इस्लामिक रीति-रिवाज के मुताबिक हुई थी। जिसमें उसके पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन ससुरालीजन ने दहेज के नाम पर इतना मुंह खोल रखा था जिसे जुटाने की हैसियत उनके पिता में नही थी। इसलिए पति व अन्य ससुराली जनों ने जब उसे घर से बाहर कर दिया जिस पर भरण-पोषण के खर्चें के लिए वह अदालत चली गई इस बीच पति ने तलाक दिये बगैर दूसरी महिला से शादी का इंतजाम कर लिया। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।






Leave a comment