कोंच-उरई। मुख्य मार्ग एवं अन्य स्थानों पर बालू डंपिंग के कारण आवागमन में हो रही रुकावट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी लल्लन राम और पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने तमाम जगह छापामारी की।
नदीगांव रोड पर बालू डालकर रोड को सकरा कर दिया गया था जिससे यातायात में काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि इस संबंध में बार-बार आ रही शिकायतों पर छापेमारी करके सड़क किनारे बालू डंप करने वाले एक दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया। जिन्हें नोटिस जारी कर बालू डंपिंग से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि यदि बिना अनुमति के बालू डंपिंग की गई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। छापेमारी से बालू के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप देखा गया।






Leave a comment