उरई। रामपुरा थाना अंतर्गत जगम्मनपुर में चौकी पुलिस की सतर्कता से सोमवार को सुबह बिना एमएम-11 के ओवर लोड बालू ले जा रहे दो ट्रक पकड़कर सीज कर दिये गये।
बताया गया कि चौकी प्रभारी यशो वर्मा सुबह चैकिंग पर थे। लगभग 7 बजे उन्हें रामपुरा के रास्ते से मध्य प्रदेश से बालू ला रहे दो ट्रक दिखाई दिये। जब उन्होंने ट्रकों को रोककर उनसे एमएम-11 दिखाने को कहा तो दोनों के ड्राइवर नही दिखा सके। उनके साथ माफिया अपनी गाड़ी से चल रहे थे। जिन्होंने चौकी इंचार्ज पर ट्रक छोड़ने के लिए काफी दबाव बनाया लेकिन चौकी इंचार्ज ने एक न सुनी और दोनो ट्रक सीज कर दिये।

Leave a comment