जालौन-उरई। जमीनी विवाद को लेकर परिवार में कलह झगड़े में बदल गया और मामला कोतवाली की चौखट तक जा पहुंचा। पुलिस ने सभी पक्षों का चालान शांति भंग में कर दिया है।
मोहल्ला काशीनाथ में कमलेश कुमार पुत्र जगन्नाथ व वीरसिंह पुत्र गंगा प्रसाद के बीच पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर आपसी विवाद होने लगा। जिसने धीरे-धीरे उग्र रूप धारण कर लिया। इसमें गाली-गलौज और मारपीट हो गई। किसी ने डायल-100 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई जहां उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।

Leave a comment