उरई। संगठन के विस्तार हेतु भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की सहमति से जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के द्वारा जिले में प्रकल्प एवं विभागों के जिला संयोजक घोषित किए गए हैं।
जालौन प्रकल्पों के जिला संयोजक जयप्रकाश द्विवेदी को जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प, संजय रेजा को कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प, पुष्पेंद्र सिंह को ग्रंथालय निर्माण, वीरेंद्र कुमार को स्वच्छता अभियान, मंजू रानी वर्मा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राकेश तिवारी नमामि गंगे, मनोज राजपूत को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, अजय निरंजन को राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान और हरेंद्र विक्रम सिंह को राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प का जिला संयोजक बनाया गया है तो वहीं सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग का जिलाध्यक्ष अभय द्विवेदी को बनाया गया। इसी प्रकार शिवप्रसाद निरंजन को नीति विषयक शोध विभाग, दीपक अग्निहोत्री को मीडिया विभाग, बृजेंद्र अग्रवाल मंयक को मीडिया संपर्क विभाग, सुनील शर्मा को प्रशिक्षण विभाग, अनिल चतुर्वेदी को राजनैतिक प्रतिपुष्टि विभाग, आकाश गहोई को राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग, भारत यादव को डाक्यूमेंटेशन एवं ग्रंथालय विभाग, लक्ष्मण दास बाबानी को सहयोग आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग, विपिन महेश्वरी को अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग, तरुण तिवारी को प्रचार-प्रसार निर्माण विभाग, राजकुमार गुप्ता को ट्रस्ट समन्वय विभाग, कौशल सिंह को चुनाव प्रबंधन विभाग, शांतिस्वरूप महेश्वरी को चुनाव आयोग संपर्क विभाग, हृदेश पांडेय को कानून और विषय विधिक विभाग, रामजी हरिहर पार्टी पत्रिकाएं विभाग, सुशील कुमार गुप्ता को आईटी वेबसाइट विभाग, चौ. शंभूदयाल को विदेश संपर्क विभाग, पुनीत मित्तल को आजीवन सहयोग निधि विभाग का जिला संयोजक बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने सभी घोषित जिला संयोजकों को निर्देश दिए और कहा कि सभी लोग पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करें और भाजपा संगठन को मजबूत करें।

Leave a comment