माधौगढ़-रात में पहरा देकर गांव में जागते रहो का स्वर चिल्लाकर सुरक्षा का काम करने बाले चौकीदारों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला,जिसका दर्द गुरुवार को  सीओ गिरीश कुमार के सामने बयाँ करते हुए चौकीदार रो पड़े। हालांकि सीओ ने भरोसा दिलाया कि उनकी इस परेशानी को अपनी समस्या समझते हुए जल्द से जल्द हल कराने का प्रयास करेंगे।

सुंदर सिंह,रामलखन,कमल सिंह,शिववीर,छोटेलाल,नत्थू आदि चौकीदारों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि महज 1500 रुपये की तनख्वाह से अपनी गृहस्थी का बोझ उठाने बाले चौकीदारों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला। जिससे वह सभी परेशान हैं। जिस पर सीओ ने सभी का आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका वेतन निर्गत कराने का प्रयास किया जायेगा।

Leave a comment