
उरई । कूड़ा बीनने वालों के बच्चों की रामजीपुरम में संचालित अनौपचारिक पाठशाला में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने स्कूली बेग वितरित किए । इस अवसर पर उन्होने कहा कि गुदड़ी में भी लाल छिपे रहते हैं । इसलिये वंचित वर्ग के बच्चों को मदद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित करना चाहिये ताकि वन कुसुमों की प्रतिभा और क्षमता का लाभ समाज जो दिलाया जा सके । स्कूल के कर्ताधर्ता दीपेश व्यास ने अपर जिलाधिकारी का स्वागत किया । अंशुमन सिंह सेंगर , सुनील हिन्दुस्तानी और श्याम शिवहरे भी उपस्थित थे ।






Leave a comment