कालपी-उरई । शुक्रवार को राजस्व कानूनगो एवं लेखपालों की सप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि अपने-अपने गांवों के खेतों का निरीक्षण करें। किसी भी खेत में आरीदार तार नहीं लगे होने चाहिए। अगर आरीदार तार पाये जाये तो उनको हटा दिया जाये तथा दोषियों पर कार्यवाही की जाये।

तहसील सभाकक्ष में बैठक में बोलते हुये उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर एवं लेखपाल लोग अपने निर्वाचन संबंधी फॉर्म 6 , 7 व 8 को बीएलओ से तैयार करके जमा करा दें क्योंकि 31 दिसम्बर को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कराया जाना है। इसलिए निर्वाचन संबंधित कार्यों को गतिशीलता से निपटाया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गांव में गायों के संरक्षण के लिए बाड़ लगाकर गौशाला स्थापित करने के लिए प्रधान एवं ग्रामीणों को प्रोत्साहित करें।

बैठक में नायाब तहसीलदार भान सिंह, रामदत्त, कानूनगो शिव कुमार गुप्ता, हरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह चौहान, कौशल किशोर, प्रमोद दुबे, विधासागर, कल्लू बबीना, दयाशंकर कदौरा समेत लेखपाल मौजूद रहे।

 

Leave a comment