
माधौगढ़-उरई । कस्बे की सभी सड़कों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किये ठेले बालों पर पुलिस ने कार्यवाही का चाबुक चलाया तो हड़कंप मच गया। अवैध ठेले बालों को हटवाया गया और उनके खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई।
कस्बे के रामपुरा बस स्टैंड,चितौरा रोड, बुंदेलखंड चौराहा सहित मुख्य मार्गों पर अवैध तरीके से ठेले बाले अपना कब्जा कर दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने का काम करते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व अवैध ठेले बालों के कारण ही रामपुरा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जिसके बाद कोतवाल रामसहाय ने सख्त रुख अपनाते हुए इंस्पेक्टर बीके तिवारी,एसएसआई प्रमोद कुमार,शरद यादव और कॉन्स इन्द्रजीत,मनोज,राहुल,राजकुमार आदि के साथ सभी प्रमुख मार्गों पर अवैध ठेले और गुमटी बालों के अतिक्रमण को हटवा दिया। साथ 34 पुलिस एक्ट के तहत सभी पर जुर्माना ठोंका। जिससे अवैध अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया। सभी को कोतवाल रामसहाय ने चेतावनी दी कि पुनः अतिक्रमण किया तो बख्शा नहीं जाएगा।






Leave a comment