कालपी –उरई । ससुरालियों द्वारा अपने साथ मारपीट की घटना से परेशान महिला ने पति तथा जेठ के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा कायम करा दिया है ।
जानकारी मे बताया गया है कि मोहल्ला हरीगंज निवासी हरीशंकर की पुत्री रूपा देवी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह वादिनी के आरोपी पति मंगल सिंह उर्फ दाऊ तथा जेठ आए दिन मारपीट तथा उत्पीड़न करते हैं। भद्दी – भद्दी गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इस मामले मे कोतवाली पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज करके विवेचना सब इंस्पेक्टर मंसूर अंसारी के द्वारा की जा रही है।






Leave a comment