जालौन-उरई । उरई से विवाह समारोह में भाग लेने के लिए  आ रहे बाइक सवार निर्माणाधीन फोरलेन पर बने डायवर्जन के पास मिट्टी के ढेर से टकराकर घायल हो गए । राहगीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए । हालत गंभीर होने के कारण बाद में  चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

उरई के मोहल्ला रामनगर निवासी विवेक कुमार (24वर्ष ) अपने पिता विनोद कुमार (50 वर्ष ) के साथ बाइक से जालौन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। रास्ते में भिटारा के पास स्थित  मज़ार के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर बने डायवर्जन पर पड़ी मिट्टी बाइक चालक विवेक कुमार को दिखाई नहीं दी  जिससे बाइक मिट्टी में जाकर फिसल गई और बाइक सवार विवेक व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर  रहे राहगीर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

 

 

Leave a comment