
उरई । कम दिमाग बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी । बाद में वह नाटकीय ढंग से खून सनी कुल्हाड़ी ले कर चौकी में पुलिस के सामने पहुंच गया ।
रविवार को कुठौंद थाना क्षेत्र की हदरुख चौकी अंतर्गत मडोरा गांव में बड़े उर्फ हरनारायण प्रजापति ( 64 वर्ष ) की खाना खाते समय किसी बात को ले कर अपने बेटे उमाशंकर ( 34 वर्ष ) से बहस हो गई जिसके बाद आवेश में उसने कुल्हाड़ी उठा कर अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर डाले जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया । अचानक हुई इस घटना से परिवार के सारे सदस्य सन्न रह गए । इसी बीच कुल्हाड़ी के साथ उमा शंकर बाहर निकल गया और पुलिस चौकी पहुँच गया । बताया गया है कि उमाशंकर की दिमागी हालत कुछ गड़बड़ है । पुलिस उससे पूंछताछ कर रही है ।






Leave a comment