
उरई । राफेल लड़ाकू विमान सौदे की आड़ में सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा कथित तौर पर झूठ बोलने के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की ।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीना ठोंक कर झूठ बोला और बेशर्मी की सारी सीमाएं तोड़ डाली । राफेल के बहाने राजनीतिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा को कमजोर करने का षड्यंत्र किया गया है । इसके लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को माफ नहीं किया जा सकता ।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक संतराम सिंह , पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और उदयन पालीवाल , भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह , रामू निरंजन , भगवती शरण शुक्ल , रवीन्द्र प्रताप सिंह , तरुण तिवारी , जय प्रकाश द्विवेदी , मनोज पालीवाल , वीर प्रताप सिंह जादौन , सुशील गुप्ता , नीरज गुप्ता , आकाश राजपूत , विवेक कुशवाहा , आकाश निरंजन , इन्द्रराज गुर्जर , गजेन्द्र राजपूत , जगमोहन चौहान , रामजोत गुर्जर , कपिल तोमर , मकबूल हसन आदि शामिल थे ।





Leave a comment