जालौन-उरई । सरकारी राशन की दुकान के खाद्यान्न घोटाले की जांच में एक दर्जन से अधिक नामों की बढ़ोतरी आरोपित्यों में कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है । जिससे कोटेदार व आधार कार्ड धारकों में हड़कंप मचा ।
लाखो के खाद्यान्न घोटाले का मामला दिन प्रतिदिन एक नए मोड़ पर पहुचता जा रहा है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सावन्त कुमार ने 11 ऐसे आधार कार्ड धारकों के नाम मुकदमा दर्ज कराया जिनका घोटाले में आधार कार्ड का प्रयोग किया गया था । इस प्रकरण में अब 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिनमे 11 कोटेदार पहले ही चिन्हित थे । उनमें दो और कोटेदारों की बढ़ोतरी की गई तथा तीन संविदा कर्मचारियों सहित 11 आधार कार्ड धारक है । कोटेदार उमेश गुप्ता, इरसाद खान, जनक दुलारी, मुहम्मद इस्माइल, केस कुमारी, अजय गुप्ता, गिरजा देवी, ब्रजकिशोर, असलम, रामबाबू राठौर, अबधेश चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, वकील अहमद के अलावा संविदा पर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी शिवा चौरसिया, सागर, तथा राम लखन सैनी सहित 11 आधार कार्ड धारक है ।







Leave a comment