उरई । आटा थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक ग्रामीण ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली ।
आटा थाना क्षेत्र के अटरिया में तुलसीराम (58 वर्ष ) लंबे समय से बीमार होने के कारण ज़िंदगी से तंग आ गया था । बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली । सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसका भाई रमेश उसे देखने पहुंच गया । कमरे के भीतर फांसी पर झूलता उसका शव देख कर रमेश के होश उड़ गए । बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।





Leave a comment