उरई । माधौगढ़ थाना क्षेत्र में सुरपतपुरा में सरकारी विद्यालय के शौचालय में मानव भ्रूण मिलने से खलबली मच गई । खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण कब्जे में ले लिया और डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया । इस सिलसिले में विद्यालय के अध्यापक को पुलिस ने पूंछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है ।

     उक्त ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में गुरुवार को कुछ बच्चे अचानक घुसे तो मानव भ्रूण देख कर उनमें दहशत दौड़ गई । बताया गया है कि पिछले 2 दिनों से स्कूल के शिक्षक सुजान सिंह बच्चों को शौचालय की ओर जाने से रोक रहे थे । इससे बच्चों में कौतूहल गहरा गया और आज वे चुपके से शौचालय में पहुंच गए । हालांकि पुलिस इस चर्चा में कहाँ तक सच्चाई है , इसकी छानबीन कर रही है ।

Leave a comment