उरई । राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें 17 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित हो कर 1 हजार से ज्यादा छात्रों का कैंपस सिलेक्शन किया ।

मेला में 2500 अभ्यर्थी शामिल हुए । चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट जे पी सिंह और सेवायोजन अधिकारी एके सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किए । इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यदशक रवि प्रकाश त्रिवेदी , के के निरंजन , हरगोविंद , केके चतुर्वेदी , हिमांशु तिवारी उपस्थित रहे । सिटी मजिस्ट्रेट जे पी सिंह , सेवायोजन अधिकारी ए के सिंह और नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य एम के सिंह का आभार जताया गया ।

 

 

Leave a comment