उरई ।  हाई वे पर गुरुवार को तड़के आटा के पास स्वागत होटल के ठीक सामने एक ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी जिसके बाद टैंकर आगे खड़ी कई गाड़ियों में टक्कर मारता चला गया नतीजतन कई गाड़िया का नुकसान हो गया । मौके पर अफरा तफरी मच गई । बाद में पुलिस ने पहुचकर स्थिति को सामान्य किया।

मिली जानकारी के अनुसार स्वागत होटल के पास सुबह  चार बजे सोयाबीन तेल के टैंकर में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे टैंकर का पीछे का हिस्सा फट गया और तेल सड़क पर बहने लगा । टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर ने अपने आगे खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी जिससे अफरा तफरी मच गई । ट्रक चालक  धनुरा निवासी मॉन्टी पुत्र राकेश और कानपुर निवासी विपिन पुत्र नन्हेलाल को चोटे आयी हैजिनका उपचार किया जा रहा है ।

उधर चमारी नाला के गिट्ट भरा ओवर लोड ट्रक पलटने से जाम लग गया ।

आटा

Leave a comment