
उरई । जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के धरना प्रदर्शन के 17 वें दिन गुरुवार को महाप्रबंधक की अर्थी का जुलूस निकाल कर दहन किया गया । इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह सीसौदिया ने कहा कि माँगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन अनवरत रूप से चलता रहेगा । जल संस्थान कर्मी मुख्य रूप से 5 माह से बकाया वेतन और अन्य देयकों की अदायगी की माँग कर रहे हैं ।
जल संस्थान कार्यालय से भगत सिंह चौराहा तक निकाले गए जुलूस का नेतृत्व मंडलीय मंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने किया । वापसी में आंबेडकर चौराहे पर महा प्रबंधक का पुतला फूंका गया ।
धरना, जुलूस में महामंत्री कैलाश नारायण दीक्षित , बालकदास कुशवाहा , रामकुमार गुप्ता , हरिओम पाण्डेय , संतोष कुमार भारतीय , रामबाबू रायकवार , शिव चरण वर्मा , प्रकाश चंद्र , जगत पाल सिंह , सुरेश चंद्र मिश्रा , ॐ प्रकाश निरंजन , कृष्ण बिहारी दीक्षित , संजय कुशवाहा , रामजी सिंह , राजेश गुप्ता , मो. ख़ालिद आदि भी शामिल रहे ।





Leave a comment