
जालौन-उरई । फोरलेन निर्माण के बीच आ रहे पूजा स्थल प्रशासन ने गुरुवार पीएसी समेत भारी फोर्स की एहतियातन मौजूदगी के बीच शिफ्ट करा दिया ।
फोरलेन के बीच आ रही भिटारा के पास मजार तथा कोतवाली के सामने भगवान शिव मंदिर के अलावा सब्जी मंडी के पास बनी मजार को हटाने के लिए प्रशासन के प्रयासोंसे आम सहमति बन जाने के बाद गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी व उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह की उपस्थिति में सुबह 10 बजे एक ही समय में अलग अलग जेसीबी मशीनो को चलवा दिया गया । इस मौके पर कोंच, कुठौंद, सिरसा कलार, माधौगढ़, रामपुरा समेत कई थानों की पुलिस तथा पीएससी तैनात रही ।







Leave a comment