
उरई । जन स्वास्थ्य रक्षकों और स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली के लिए शुक्रवार को संकल्प यात्रा निकाल कर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।
आल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की जिला शाखा के अध्यक्ष देवीदयाल ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में केंद्र की विलेज हेल्थ गायड स्कीम के अंतर्गत प्रदेश के गांव- गांव में मानदेय कर्मी के रूप में कार्य कर चुके राज्य के 87500 जन स्वास्थ्य रक्षक और स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की बहाली के मामले में उनकी संस्था वर्षों से आंदोलनरत रहकर संघर्ष करती रही है ।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार झा , शैलेन्द्र श्रीवास्तव , बृजेन्द्र झा , पवन कुमार , गब्बर सिंह , देवेन्द्र कुमार , जगमोहन , संजय , बृजेन्द्र चौहान , राजेश मिश्रा , विनोद , अशरफ खान , स्वामीदीन, नसीर खान , भोलानाथ , अजय झा , मनोज पटेल , हरिओम , राधारमन , प्रमोद पटेल , रामदास , देवी सिंह चौहान आदि भी थे ।







Leave a comment