उरई । फ़ेसबुक पर एक कमेंट लिखने के कारण हिन्दू संगठनों के निशाने पर आए कोंच के क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा  के ख़िलाफ़ आंदोलन का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया । गांधी चबूतरे पर उन्हे हटाने के लिए हो रहे धरने पर पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि सी ओ ने सारी कह दिया है । बड़प्पन दिखाते हुए अब हमें आंदोलन समाप्त कर देना चाहिये । इसी के साथ उन्होने विहिप के जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह चौहान और जिला मंत्री बलबीर सिंह जादौन को जूस पिला कर धरना ख़त्म कराने का ऐलान कर दिया ।

कोंच के पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा की फ़ेसबुक पर बेबाकी से बबाल हो गया । अगले ही दिन  विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल , गो रक्षक दल आदि हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता उनके निलंबन की माँग को ले कर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुँच गए । बाद में कोई कार्रवाई  होती न देख उन्होने गांधी चबूतरे पर मोर्चा जमा कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू  कर दिया । मामला तूल पकड़ता देख पुलिस अधीक्षक के गोपनीय निर्देश पर संदीप वर्मा ने आज भाजपा के जिलाध्यक्ष से मिल कर सारी कहा । उन्होने स्पष्ट किया कि किसी की भावना करने का उनका कोई इरादा नहीं था । इसके बाद मामले को रफ़ा दफा करने की भूमिका तैयार हो गई ।

इस अवसर पर विहिप के कोंच नगर अध्यक्ष रिंकू महाराज , गो रक्षा प्रमुख मोनू पंडित , जिला सह संयोजक वीरा राजपूत , नगर संयोजक बृजेश साहू , मीडिया प्रभारी राज तिवारी , तनू तिवारी , अर्जुन पाण्डेय एम प्रिंस चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे ।

 

Leave a comment