कोंच-उरई । ग्राम पनयारा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में सामाजिक भाईचारा बनाओ एवं बहुजन समाज को जगाओ को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज को करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को जानने और उनका सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के जिलाध्यक्ष अखंडप्रताप सिंह ने शिक्षा पर जोर देते हुए ग्रामवासियों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन चौधरी कुलकर्णी ने किया।

इस दौरान गौतम महाराज, कार्यक्रम आयोजक राघवेन्द्रसिंह, रविशंकर, अमितप्रताप सिंह, अरुण भदेवरा, सौरव बाल्मीकि, कमलेश सागर, पीतम भास्कर, दिलीप डोरे, कौशलेंद्र, नगर कोऑर्डिनेटर अमित कैथी, प्रदीप कैथी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a comment