कोंच-उरई । किसानों के लिए संजीवनी बनी प्रधान मंत्री किसान बीमा योजना से अधिकाधिक किसान लाभान्वित हो सकें इसके लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को रवाना करने से पूर्व एसडीएम गुलाब सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों को होने बाले नुकसान से बचाने की है। देखा गया है कि दैवीय आपदा या अन्य कारणों से किसानों की फसल का बहुत नुकसान हो जाता है जिसकी भरपाई अन्य किसी मद से संभव नहीं हो पाती है, ऐसे में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए संजीवनी के समान है। किसानों को चाहिए कि वे इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑन लाइन आवेदन जरूर करें।

प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी और कल्याण कारी योजना प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए शनिवार को एक बाइक रैली सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रवीण कुशवाहा व जिला समन्वयक सौरभ याज्ञिक के नेतृत्व में तहसील परिसर से शुरू हुई। एसडीएम गुलाब सिंह, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत एवं दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो मुकेश उदैनिया ने झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया। इस रैली के माध्यम से जन मानस को फसल बीमा की जानकारी दी गई जिसमें किसान सीएससी सेंटरों पर जाकर आवेदन ऑनलाइन करा सकते हैं। बाइक रैली तहसील परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों स्टेट बैंक, चंदकुआ चैराहा, बाजार बाली गली पहुंची जहां पीताम्बरा कंप्यूटर एवं लोकवाणी केन्द्र पर समापन हुआ। इस दौरान रवि गोयल, धीरज कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, उमेश राठौर, उत्पल गुप्ता, इकलाख, मिथुन प्रजापति, कीर्तिभान कुशवाहा, अजित कुशवाहा, प्रशांतकुमार, मौसम उपाध्याय आदी दर्जनों लोग रैली में शामिल रहे।

 

Leave a comment