उरई । जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल का नाम शैक्षिक प्रशासन में अभिनवीकरण के लिए 2018 -19 नेशनल अवार्ड हेतु प्रस्तावित हुआ है । उनका नाम प्रारभिक चक्र में इसके लिए तैयार सूची में शामिल भी कर लिया गया है । साथ ही उनको शैक्षिक प्रशासन पर 3 नवम्बर को आयोजित संगोष्ठी और 4 नवम्बर को गत वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में आमंत्रित किया गया है । जालौन जनपद के लिए यह गर्व और गौरव का विषय है । अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक को बधाई दी है ।

Leave a comment