
कोंच-उरई । राजस्व अमीन संघ के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर दयाल कस्तवार ने कहा है कि अमीन संघ की स्थापना अमीन संवर्ग के कर्मचारियों के हितों की रक्षा को देखते हुए की गई थी। संघ को मजबूत रख कर ही संवर्ग के कर्मचारियों को सरकारी और गैरसरकारी स्तर से होने बाले उत्पीडऩ को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी अमीनों को संघ के प्रति निष्ठावान रहना होगा तभी संगठन मजबूत रह सकेगा। उन्होंने बताया कि शासनादेश संख्या 4340 दिनांक 21 दिसम्बर 1959 को अमीन संघ की स्थापना की गयी थी और आज सभी लोग साठवें स्थापना दिवस को मनाने के लिए जुटे हैं। यह बात उन्होंने उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा तहसील प्रांगण में आयोजित अमीन संघ का 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस मौके पर अमीन संघ के अध्यक्ष रवीन्द्रकुमार शुक्ला, मंत्री प्रदीपकुमार, राजेश खरे, नवीन दीक्षित, अरविंद झा, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, निर्भयसिंह यादव, अतुल शर्मा, रामकुमार, गिरिजाशंकर, जगजीवन राम, राघवेन्द्र शर्मा, नारायणदास, राजकुमार स्वर्णकार, रजपालसिंह, अजय दीवौलिया, संतोष राठौर, जाहर सिंह आदि लोग मौजूद थे।






Leave a comment