उरई।भारतीय बहुजन महिला संघ यूनिट जालौन की बैठक प्रभा बौद्ध जी के आवास पर हुई। बैठक में जिंदा जला कर मार दी गयी बच्ची संजलि जाटव आगरा की निर्मम हत्या किए जाने की तीव्र निंदा -भर्त्सना की गई तथा निर्णय लिया गया कि उक्त जघन्य घटना के विरोध मेंआज 23 दिसम्बर रविवार को अपरान्ह 3 बजे से विरोध व कैंडिल मार्च इलाहाबाद बैंक चौराहा से माहिल तालाब, घंटा घर ,मच्छर चौराहा होते हुए अम्बेडकर चौराहा तक निकाला जायेगा जंहा बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें संजलि के हत्यारों को गिरप्तारी की मांग की जाएगी।
बैठक में प्रभा बौद्ध,सुलेखा सिंह, कल्पना भारती,किरन शास्त्री,भूरी देवी,सुमन शिरोमणि, सुनीता बौद्ध,किरन चौधरी,मीनू सिंह,सीता बौद्ध,शशि बौद्ध,कांति दयालू,अर्चना गौतम,दीपलता सिंह,रानी वर्मा,रजनी श्रीवास आदि उपस्थित रहीं ।






Leave a comment