उरई । कदौरा पुलिस ने शनिवार को  मुखबिर की सूचना पर शातिर को एक तमंचा  व 3 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया । थाना क्षेत्र के ग्राम खुटमुली के पास पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर युवक को पकड़ लिया । उसके पास से एक अदद तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए । युवक ने अपना नाम पंकज निवासी खुटमिली थाना कदौरा बताया जिसको पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया ।

Leave a comment