उरई । शनिवार की रात हाईवे पर अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक में जोरदार टक्कर मार देने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी । हादसे में  एक बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी बृजेन्द्र सिंह (40 वर्ष ) पुत्र शयामकरन व उदयवीर (45 वर्ष) पुत्र मोहनलाल शहर से मजदूरी करके शाम 6 बजे बाइक से वापस जा रहे थे तभी हाईवे पर तेजगति से आ रहे ट्रक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये जहां पर उदयवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी भी चिंता जनक हालत देख डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है।

Leave a comment