* ग्रीन कार्ड के लिए पंजीकरण शुरू किए भाविप ने

कोंच-उरई । एसडीएम गुलाब सिंह ने वाहन चालकों को आगाह किया है कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें ताकि कानून का भी उल्लंघन न हो और व्यक्ति की यात्रा भी सुरक्षित हो सके। यह बात उन्होंने सोमवार को चंदकुआ चौराहे पर भारत विकास परिषद् द्वारा ग्रीन कार्डों के लिए शुरू किए गए पंजीकरण शिविर के उद्घाटन के अवसर पर कही।

सोमवार को चंदकुआ चौराहे पर सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् के तत्वाधान में वाहन पंजीकरण शिविर की शुरुआत की गई। शिविर की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विजय रावत ने की, मुख्य अतिथि एसडीएम गुलाब सिंह रहे जबकि बिशिष्टï अतिथि पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया रहे। फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में दर्जनों दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात लेकर पंजीकरण किया गया। संस्था सचिव अमरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शिविर 30 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान ब्रजेन्द्र मयंक, प्रह्लाद सोनी, नरेन्द्र दुवे, काजी मुईनउद्दीन, प्रो. वीरेन्द्रसिंह, गजराजसिंह सेंगर, श्रीकांत गुप्ता, आनंद द्विवेदी, कढोरेलाल यादव, छोटू टाइगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a comment