
उरई । शिवपाल फैन्स एसोसियेशन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई । इस मौके पर एसोशिएशन के प्रांतीय नेता दीपू द्विवेदी ने उरई नगर की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की ।
इसमें आशीष त्रिपाठी को अध्यक्ष ,शत्रुघन सिंह यादव महामंत्री , जीतू याज्ञिक जिला सचिव, पप्पू विश्वकर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया । दीपू द्विवेदी ने चौधरी चरण सिंह को महान किसान बताया जिन्होने किसानों की दस्तक को दिल्ली दरबार में पहुँचाया ।
दीपू त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री के अलावा बलबान गुर्जर प्रदेश सचिव, धर्मेश शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री , कुलदीप मिश्रा प्रदेश सचिव , आशीष कौशिक प्रदेश सचिव, रामेन्द्र त्रिपाठी प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी , लाखन निरंजन जिला उपाध्यक्षम दीपेश धगुवां, जिला उपाध्यक्ष पप्पू विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष जीतू याज्ञिक , जिला सचिव धर्मेंद्र गुर्जर, रिंकू गुर्जर म डब्बू मंसूरी , श्याम बाबू फुलेला, वीर सिंह चंदेल, भगवानदास वर्मा , संजीव याज्ञिक , सत्यवीर कुशवाहा, आरिफ खां , सन्जू प्रजापति, हनी जौहरी , दद्दू अण्डा, महेंद्र निरंजन आदि ने भी संबोधित किया ।






Leave a comment