
उरई : सोमवार को शिवपाल फैंस एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्राम शहजादपुरा में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे किसान भाइयों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्यायों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और निवारण करने हेतु उन्हें आश्वासन दिया । ग्रामीणों ने कहा की उनकी सबसे बड़ी समस्या अन्ना जानवरों की है जो उनकी फसलों को चौपट कर रहे है । इसके अलावा कोटेदार के यहां राशन न मिलने एवं यूनिट काट दिए जाने की शिकायत की। साथ ही ग्राम पंचायत में घोटालों की भी शिकायतें सामने आयीं।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दीपू त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री ने कहा येह बी जी पी की सरकार किसान विरोधी है । 2019 के लोक सभा चुनाव मे शिवपाल यादव के हाथ को मजबूत करें ताकि किसानों की उपेक्षा बंद हो सके । जिला अध्यक्ष सुमित त्रिपाठी , प्रदेश सचिव बलबान गुर्जर, कुलदीप मिश्रा, आशीष कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेश शर्मा और आयोजक विनय पांचाल, रिंकू गुर्जर , रामेन्द्र त्रिपाठी प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी , दद्दू दुबे, अर्पित अहिरवार , शेखर पटरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।






Leave a comment