
* ग्यारहवीं पुण्य तिथि पर याद किये गये बरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार स्व. कृष्णगोपाल रिछारिया
कोंच-उरई । नगर के बरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तमदास रिछारिया के पिता और साप्ताहिक ‘रिछारिया दर्शनÓ के संस्थापक/ प्रधान संपादक रहे स्व. कृष्णगोपाल रिछारिया की ग्यारहवीं पुण्य तिथि पर यहां श्रद्घांजलि सभा का आयोजन दरिद्र नारायण सेवा समिति के प्रांगण में किया गया जिसमें स्व. रिछारिया द्वारा पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया। उनके परिजनों ने सैकड़ों गरीबों को अपने हाथों परोस कर भोजन भी कराया।
विद्वत् परिषद् के पं. लल्लूराम मिश्रा, अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, शिक्षाविद् द्वय श्रीकांत गुप्ता एवं गजराजसिंह सेंगर ने कहा कि पत्रकारिता एक पवित्र मिशन है और इसकी शुचिता बनाये रखने की जरूरत है। दिवंगत पत्रकार कृष्णगोपाल रिछारिया को उन्होंने महान साहित्यकार बताते हुये कहा कि वे पत्रकारिता में पारदर्शिता के हामी रहे। समाज के दबे कुचलों को अपने साप्ताहिक के माध्यम से उन्होंने आवाज दी, खासतौर पर वे कृषक समस्याओं को लेकर काफी संवेदनशील रहे और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके पदचिन्हों पर चल कर पत्रकारिता के श्रेष्ठ मानदंडों को स्थापित किया जा सकता है। संचालन दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव ने किया। सभा में मौजूद नगर के समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने उन्हें भावसिक्त श्रद्घाप्रसून अर्पित करते हुये उन्हें एक श्रेष्ठ और कलम का धनी पत्रकार निरुपित करते हुये कहा कि स्व. रिछारिया को एक श्रेष्ठ आशु कवि के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर स्व. रिछारिया के परिजनों पत्नी पद्मावती, बेटे पुरुषोत्तम दास, श्याममोहन, राममोहन, अनिलकुमार, पौत्रों अभिषेक, ऋषभ, निशू, कपिल, कुशाग्र एवं प्रपौत्र अक्षत, प्रपौत्री श्रीजी ने गरीबों को भोजन कराया। इस दौरान बरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी, शिक्षाविद् देवेन्द्र द्विवेदी, मोहम्मद अहमद, हाजी सेठ नसरुल्ला, रंगकर्मी नरोत्तम स्वर्णकार, अतुल शर्मा, वीरेन्द्र त्रिपाठी, सूर्यदीप सोनी, ओमप्रकाश उदैनिया, हरगोविंद खुराना, प्रवीण सिंघल, रोहित राठौर, मोहम्मद अफजाल खान, सुनील लोहिया, राहुल राठौर, जितेन्द्र सोनी, जीतू यादव, पवन अग्रवाल, दिलीप पटेल, ऋषि झा, बाबूराम पाल, सौरभ झा, हरिमोहन याज्ञिक, सौरभ मिश्रा, करुणानिधि शुक्ला, संदीप अग्रवाल, दुर्गेश कुशवाहा, अनिल पटेल, संजय यादव, संजय सोनी, रवि दुवे, शैलेन्द्र पटैरया, अंजनी श्रीवास्तव, असद अहमद, मृदुल दांतरे, पवन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment