कोंच-उरई । नदीगांव पुलिस ने एक व्यक्ति को दो दर्जन अबैध शराब के क्वार्टरों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसआई लक्ष्मीप्रसाद ने गश्त के दौरान एमपी बॉर्डर पर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से एमपी निर्मित शराब के 24 क्वार्टर बरामद हुए। पकड़े गए भानुसिंह पुत्र रामसिंह निवासी नदीगांव को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।






Leave a comment