कोंच-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में खेतों में जानवर चराने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक पूरनलाल पाल, राजेन्द्रसिंह, लालसिंह, रामबाबू, कमलेश, प्रवीणसिंह आदि खेतों में जानवरों के घुस जाने पर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी छहों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 151 की कार्यवाही कर दी है।






Leave a comment