
*
* पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी विवाहघर संचालकों को
कोंच-उरई । एसडीएम गुलाब सिंह ने मंगलवार को बैंड, डीजे और विवाहघर संचालकों के साथ बैठक करके उन्हें न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि रात दस के बाद डीजे बिल्कुल नहीं बजेगा, यदि बजता पाया गया तो डीजे बाले के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने भी जता दिया है कि सभी डीजे बालों को दो लाख रुपए से पाबंद किया जा रहा है और दस के बाद डीजे बजाने बाले का दो लाख रुया जब्त कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने विवाहघर संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे अपनी अपनी पार्किंग की व्यवस्था अति शीघ्र कर लें अन्यथा उनके विरुद्घ भी कार्यवाही की जाएगी।
कोतवाली में आहूत बैठक में एसडीएम ने कहा कि किसी भी समारोह की पर्ची लिखते वक्त संबंधित व्यक्ति को लिखित में यह बात बता दी जाए कि दस के बाद डीजे बिल्कुल नहीं बजेगा। कोतवाल ने कहा कि दस के बाद डीजे बजाने के लिए यदि पार्टी उन पर दबाव बनाती है तो पहले यूपी 100 को कॉल करें और उसकी ओर से संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर कोतवाली पुलिस को तत्काल फोन पर बताएं। अधिकारियों का पूरा जोर इस बात पर भी रहा कि विवाहघरों के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है और कानून व्यवस्था बिगडऩे का अंदेशा हमेशा बना रहता है। इस स्थिति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवाहघर संचालक अपने अपने वालंटियर्स या गार्ड रखें जो वाहनों को यथास्थान पार्क कराने का काम करें। बैंड बालों को भी दस के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान इंसपेक्टर क्राइम दिनेशचंद्र यादव, एसआई दामोदर सिंह, एसआई कमलनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।






Leave a comment