उरई । वीरांगना झलकारी बाई सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कस्बा रामपुरा में कोरी समाज के  सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दे कर उनके सुखमय जीवन की मंगलकामना की ।

 

पूर्व सांसद ने कहा कि सामूहिक विवाह की परंपरा से दहेज जैसी समस्या के समाधान और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है । पूर्व चेयरमेन चतुर्भुज कोरी , बी डी सी सदस्य सतीश , हरिबाबू अध्यापक ,  हरिशंकर नरौल आदि ने वाराती और जनाती पक्ष के स्वागत की जोरदार व्यवस्थाएं की । समिति की ओर से दोनों पक्षों के शानदार खाने के साथ –साथ वर वधू के गृहस्थी योगी जरूरत के सामान को उपहार के रूप में देने की समुचित व्यवस्था की गई थी ।

Leave a comment