
माधौगढ़-उरई । पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का जन्म दिन भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों पर मनाया गया। इसके साथ ही सरकारी दफ़्तरों में भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। उनके राजनैतिक व्यक्तित्व का ही प्रभाव है कि आम जन से लेकर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अटलबिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस मनाया।
भाजपा कार्यालय में विधायक मूलचंद निरंजन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यर्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सिर्फ भाजपा के नेता नहीं थे बल्कि इस देश मे सभी के नेता थे। उनका करिश्मा था कि उन्हें भाजपा से ज्यादा विपक्षी पार्टी के लोग सम्मान देते थे। यही कारण है कि उनके जन्म दिवस पर कॉंग्रेस की मध्यप्रदेश सरकार ने भी सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैंसला किया। मींगनी गांव में भी अटलबिहारी का जन्म दिन मनाया गया।इस दौरान महेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सेंगर,राजकिशोर गुप्ता,अमित बादल, अमरनाथ शर्मा, प्रिंस द्विवेदी,रामलखन महाराज,ज्योतिष सिंह,बनवासी लाल दोहरे,बंटी नेता,देवेन्द्र भदौरिया, ताज आलम,अवनीश सिंह,मनोज शिवहरे आदि कार्यकर्ता थे।






Leave a comment