कोंच-उरई । पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती आज विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इन मौकों पर जुटे भाजपाइयों ने अटलजी को सर्वकालिक नेता बताते हुये कहा कि उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता थी, अटल जी के प्रधानमंत्री रहते देश ने जो चहुंमुखी विकास किया उसे देश की जनता आज भी याद करती है। कोंच के नहर निरीक्षण भवन में विधायक मूलचंद्र निरंजन तथा नदीगांव के बूथ पर संयोजित पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति में मील के पत्थर हैं जिन्होंने आज की पीढी को सिद्घांतों की राजनीति का ककहरा सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने अटल जी के जन्मदिन को सुशासन के रूप में मनाने का फैसला इसलिये लिया है ताकि देश के नागरिकों को अच्छी व्यवस्था दी जा सके और इस काम में पार्टीजनों की सीधी सहभागिता हो।

नदीगांव में डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा के आवास पर बूथ नं. 341 के बूथ अध्यक्ष डॉ. शुभम मिश्रा की अध्यक्षता में संयोजित जयंती कार्यक्रम में भाजपाइयों कहा कि वास्तव में अटल विहारी वाजपेयी ऐसी सख्शियत थे जिनका हमारे बीच होना ही रोमांच पैदा करता है। कोंच में विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि उनमें भारतीयता कूट कूट कर भरी थी। जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा के अब तक के सफर में अटलजी जैसे नेता ने राजनीति में देशभक्ति से परिपूर्ण मानसिकता का समावेश किया है। वे सर्वकालिक नेता के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। इन मौकों पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र सोनी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सुनीलकांत तिवारी, रविकांत कुशवाहा, बादामसिंह कुशवाहा, डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, विनय गुप्ता, संतोष सोनी, माताप्रसाद, तेजप्रताप सिंह, कंची बेहरे, संतोष पांडे, बूथ अध्यक्ष नंदकिशोर चौरसिया, भइयन, आलोक बजाज, आनंद डेंगरे, आलोक झा, धर्मेन्द्रसिंह गुर्जर, विनोद गुबरेले, देवेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, नदीगांव के ही वार्ड नं. 10 ओजस्विनी स्कूल में भी अटल जी का जन्मदिन मनाया गया जिसमें डॉ. श्यामकिशोर शर्मा, रवि शर्मा, अनुज, अमित, सत्यम, केके गौतम, स्कूल टीचर जूही गोयल, नेहा, सविता, सीता, अंजू, रुचि गोयल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment