
उरई। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का 94 वां जन्म दिवस मंगलवार को सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया । सुबह स्टेशन रोड पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने गरीबों को कंबल वितरण किया । इस अवसर पर सांसद , विधायक भी मौजूद रहे । इसके बाद जिला कार्यालय पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
उधर युवा मोर्चा के नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए । युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अनुग्रह राजावत , जिला महामंत्री नीरज दुबे, विवेक कुशवाहा , जिला उपाध्यक्ष लकी त्रिपाठी , आकाश राजपूत , आदर्श सोनकिया , जिला मीडिया प्रभारी मनोज यादव और जिला कार्यकारिणी कौशल पाण्डेय आदि उपस्थित थे ।
बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुआई में कन्हैयाधाम पर सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में विधिवत जन्म दिवस समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने देश के लिए अटल जी के योगदान का कृतज्ञ स्मरण किया । डूड़ा कालोनी में भी युवा मोर्चा द्वारा फल वितरण किया गया । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांशीराम कालोनी के लोगों और कोंच रोड स्थित मदरसा के बच्चों में फल बाँटे । भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में पार्टी अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की कुशल क्षेम पूंछ कर उनका आशीर्वाद लिया । इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा , भगवती शरण शुक्ला , रवीन्द्र सिंह राजपूत , प्रशांत त्रिवेदी , अक्षय त्रिपाठी , समरजीत पाल , रामजी राजपूत , इन्द्रराज गुर्जर , देवेन्द्र यादव , अवध शर्मा , अरुण गुप्ता , अभय द्विवेदी, अमित समाधिया , सत्यम मिश्रा , मकबूल हसन , रफ़ीक बरकाती , उमा शंकर वर्मा , माता प्रसाद वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।






Leave a comment