
उरई । मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार में 28 मंत्रियों को मंगलवार को शपथ दिलायी गई जिनमें लहार के अपराजेय विधायक डॉ गोविंद सिंह शामिल हैं । कमलनाथ ने उन्हे कैबिनेट में स्थान दिया है । डॉ गोविंद सिंह दिग्विजय मंत्रिमंडल में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं ।
पहले उनका नाम विधान सभा अध्यक्ष के लिए लिया जा रहा था । डॉ गोविंद सिंह के समर्थकों की जिले में भी बड़ी तादात है जिन्होने इस खबर पर गाजे बाजे के साथ खुशी का इजहार किया ।







Leave a comment