
* एबेनेजर पब्लिक स्कूल व बीकन इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया ईशु का जन्मदिन
कोंच-उरई । क्रिसमस डे मंगलवार को एबेनेजर पब्लिक स्कूल तथा बीकन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया। टीचरों और बच्चों ने सामूहिक रूप से ईशु का स्तुति गान किया और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। एबेनेजर फेलोशिप चर्च के इस आयोजन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने प्रभु ईशु के जन्म के हेतु और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मानव जाति के कल्याण और उसके उद्घार के लिये ईशु ने इस संसार में अवतार लिया। उन्होंने कहा कि प्रभु ईशु ने लोगों को सत्य की राह दिखाई और सच्चाई के लिये ही सूली पर चढ गये। आज के दौर में जब समूची दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है, ऐसे में प्रभु ईशु के विचार और भी प्रासंगिक हो गये हैं। हमें उनके दिखाये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
पास्टर एएक्स जोसेफ ने कहा कि प्रभु ईशु का इस धरती पर आगमन एक आनंद दायक सुसमाचार है क्योंकि इतिहास रचने बाला परमात्मा स्वर्गीय महिमा छोड़ कर मनुष्य के रूप में इस दुनिया में आया। वे एक उद्घारकर्ता के रूप में धरती पर जन्मे। पवित्र बाईबिल कहती है कि सभी प्राणियों ने पाप किया जिसके कारण वे श्राप, निराशा, दुख, बीमारियों से अशांत हैं, ऐसे सभी लोगों के उद्घार के लिये ही प्रभु ईशु ने जन्म लिया है। स्कूल की प्रिंसिपल केजे ग्रेसी ने कहा कि क्रिसमस डे प्रेम और न्याय का संदेश देता है। एमएलसी रमा ने जन्मदिन का केक काट कर सभी को बधाइयां दीं, प्रबंधक एएक्स जोसेफ ने सभी को केक खिलाया। संचालन अजय राठौर व डीडी गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सांता क्लॉस और क्रिसमस ट्री सजाये गये। इधर, बीकन इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे का प्रोग्राम मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक विजय अग्रवाल ने बच्चों के साथ केक काटा और क्रिसमस डे की महत्ता बताई। इसी के साथ पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी की जयंती पर उनको भी याद किया गया। बच्चों को सुंदर उपहार एवं टाफियां वितरित की गयीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रीति अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर सौरभ झा, रजनी सोनी, ऋतु सोनी, काजल अग्रवाल, प्रतिभा सोनी, मीनू सोनी, श्वेता सक्सेना, अंजली सक्सेना, वंदना गुप्ता, नीलम राजपूत, प्रणव बजाज, उन्नति अग्रवाल, सुरभि, आलोक, सोनी शुक्ला, करन, बैष्णवी पटवा, जोया, दानिस, काव्या गुप्ता, शिवांश अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, साहिल, दीपिका, आफरीन, ऋषभ, निखिल, अंश आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment