
माधौगढ़-उरई । किसानों की रतजगा वाली परेशानी से निजात दिलवाने के लिए पुलिस ने युद्ध स्तर पर लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया। एक साथ कई गांवों में आमजन और प्रबुद्धजनों के साथ बैठकर अन्ना जानवरों की समस्या पर उपाय खोजने का प्रयास किया। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में भी नगर के लोगों के साथ बैठकर गहन मंथन किया। कोतवाल रामसहाय,एसआई प्रमोद कुमार और एस आई शरद यादव ने गोपालपुरा,मिझौना,सुल्तानपुरा,कैलोर,डिकौली, मिहोनी सहित नगर पंचायत कार्यालय में नगर के लोगों को जागरूक किया। अस्थायी तौर पर नगर में स्थित चीनी मिल और ऊंचा गांव के जंगल मे पशु बाड़ा बनाए जाने पर सहमति बनी। लेकिन तार फिनिशिंग और चारे की बात पर कोतवाल ने गांव-गांव और नगर में गौरक्षा समिति बनाये जाने पर जोर दिया। जिसमें तत्काल डिकौली और नगर की समिति बनाई गई। इसके अलावा गांव में प्रधानों के माध्यम से व नगर में चैयरमेन अपने स्तर पशु पालकों को मुनादी करा कर पशु न छोड़ने की चेतावनी दी जाएगी। न मानने पर पुलिस 24 घंटे का अल्टीमेटम नोटिस जारी करेगी। उसके बाद भी नहीं माने तो ऐसे चिन्हित पशुपालक जो जानवरों का दूध निकालने के बाद उन्हें छोड़ देते हैं,के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि संपन्न किसानों और प्रमुख लोगों से चारे-पानी के लिए आर्थिक सहयोग भी लिया जाएगा। जिसके लिए थाना पुलिस ने स्टाफ और अपने वेतन के सहयोग से 10 हजार देने का एलान किया। बैठक के दौरान कोतवाल रामसहाय,एसआई प्रमोद कुमार,चैयरमेन राजकिशोर गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह,शत्रुघन सिंह,अमित बादल, अमरनाथ शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग थे।






Leave a comment