उरई। फेसबुक पर राममंदिर के लिए नारा बुलंद करने वाले युवाओं को बेबाक नसीहत देना दलित  पुलिस उपाधीक्षक  को भारी पड़ गया । हिन्दू संगठनों के भारी विरोध के मद्देनजर उन्हे हटा कर  दंड स्वरूप भ्रष्टाचार निवारण संगठन में भेज दिया गया हालांकि बाद में उक्त उपाधीक्षक हिन्दू संगठनों से सॉरी भी बोल चुके थे ।

पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने फेसबुक पर राम मंदिर आंदोलन पर टिप्पणी करने की वजह से विवादों के घेरे में आए कोंच के पुलिस उपाधीक्षक संदीप वर्मा के स्थानांतरण की पुष्टि की लेकिन उन्होने कोई और टिप्पणी करने से इंकार कर दिया । शासन के निर्देश को देखते हुए संदीप वर्मा को अविलंब कार्यमुक्त कर दिया गया है ।

Leave a comment