कोंच-उरई । समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद् द्वारा ग्रीन कार्डों के लिए पंजीकरण कराने हेतु चंदकुआ चौराहे पर पंजीकरण शिविर लगाया है जिसमें बुधवर को तीसरे दिन तक 165 वाहन चालकों ने अपने पंजीकरण करा लिए है। आगामी तीन जनवरी को समारोह आयोजित कर ग्रीन कार्ड वितरित करने की संस्था की योजना है।
भाविप के कोंच शाखा अध्यक्ष विजय रावत ने बताया है कि 24 दिसंबर से 30 जनवरी तक चंदकुआ चौराहे पर पंजीकरण शिविर चलेगा जिसमें हल्के वाहनों मोटर साइकिलों और चार पहिया वाहनों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए वहां अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। तीन दिन में 165 वाहन चालकों ने अपने पंजीकरण करा लिए हैं। समझा जा रहा है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि तक यह संख्या पांच सैकड़ा के आसपास पहुंच जाएगी।





Leave a comment