उरई | डकोर थाना क्षेत्र के जैसारीखुर्द में गत 21 दिसम्बर की दोपहर हुई चोरी के मामले में पुलिस हीलाहवाली कर रही है । आज तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इसकी शिकायत पीड़ित युवक राजकुमार कुशवाहा ने एस पी को शिकायत देकर की ।
राजकुमार ने बताया कि चोरी में 25000 रूपए की ज्वेलरी व 10000 नगदी पार हो गई । चोर को मौके पर रंगे हाथो परिवारीजनो ने पकड लिया था। जो लाइसेंसी बंदूक हाथ में लिये था इसलिए परिवार वालों व पडोसियों को डरा धमकाकर भागने में सफल रहा । उसके बाद पीडित थाना डकोर पहुंचा तो रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस ने भगा दिया । अब पुलिस राजीनामा के लिए दबाव बना रही है । घटना की शिकायत होने पर पुलिस ने जाँच का आश्वासन दिया ।





Leave a comment