
भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बड़े जमीनी नेताओं में शुमार डॉ गोविंद सिंह को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सलाह पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है । मंगलवार को कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद बुधवार को उन्हे विभागों का वितरण कर दिया गया ।
डॉ गोविंद सिंह सहकारिता विभाग में दूसरी पारी खेलेंगे । दिग्विजय सिंह सरकार में भी उनके पास इसी विभाग की जिम्मेदारी रह चुकी है । डॉ गोविंद सिंह की गिनती अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोआपरेटर के रूप में होती है । सहकारिता मामलों को ले कर वे कई देशों का भ्रमण कर चुके हैं ।





Leave a comment