कोंच-उरई । भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठनों पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा व्यापार प्रकोष्ठ के जिले के आला संगठन कर्ताओं ने संगठनों को विस्तार दिया है। हालांकि पिछड़ा वर्ग मोर्चा में अधिकांश मंडलों का गठन पहले ही कर दिया गया था लेकिन फिर भी कुछ मंडल बचे रह गए थे। मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी ने उनमें भी मनोनयन कर दिया है। इधर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील लोहिया ने भी जिले के सभी नगरों में संयोजक नियुक्त किए हैं। यह विस्तार आगामी लोस चुनाव के दृष्टिïगत काफी अहम् माने जा रहे हैं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी लला ने बताया है कि जालौन नगर अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, जालौन मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जितेन्द्र गुर्जर कैंथ, नगर अध्यक्ष कालपी अनिल निषाद, मंडल अध्यक्ष कुठौंद जसवीर कुशवाहा निजामपुर, मंडल अध्यक्ष हरदोई राजा लक्ष्मीनारायण प्रजापति औरेखी, मंडल अध्यक्ष इटौरा राघवेन्द्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष महेवा हमीरसिंह बघेल सिकरी जरया तथा मंडल अध्यक्ष कदौरा महेन्द्र कुशवाहा जैसुकपुर को मनोनीत किया गया है। इधर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील लोहिया ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता के अनुमोदन के बाद जिले के सोलह बाजारों में नगर संयोजकों का मनोनयन कर उनकी सूची जारी की है। उरई संयोजक अनिल कुचया, कोंच में दीपक अग्रवाल, जालौन में संगीता अग्रवाल, कालपी में कमल सोनी, नदीगांव में संतोष अग्रवाल, कोटरा में सोनू अग्रवाल, एट में मनीष गुप्ता, माधौगढ में रजनीश गुप्ता, रामपुरा में विवेक गुप्ता, ऊमरी में संजीव गुप्ता, जगम्मनपुर में राजकुमार द्विवेदी, कुठौंद में सतीश दोहौलिया, इटौरा में प्रवीण मिश्रा की नियुक्ति की गई है। जिला संयोजक सुनील लोहिया ने इन सभी संयोजकों को निर्देश दिए हैं कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके निराकरण में अहम् भूमिका निभाएंगे तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के 27 दिसंबर को कानपुर में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे।





Leave a comment